धनबाद : सर्व-धर्म सामूहिक विवाह समिति की प्रेस वार्ता , लगातार 13वें वर्ष निशुल्क 101 जोड़ो की कराई जाएगी सामूहिक विवाह।
धनबाद के निजी होटल में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया । प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि समिति के द्वारा लगातार 13वें वर्ष निशुल्क 101 जोड़ो का सामूहिक विवाह 17 जनवरी 2027 को गोल्फ ग्राउंड में धूम धाम से कराया जाएगा । समिति के द्वारा सभी जोड़ो का आवश्यकता अनुसार सामानों की उपलब्धता , बारात का टोटो से आगमन , 220 फिट का मंच निर्माण होगा जिसमें सामूहिक रूप से जोड़ो का जयमाला कार्यक्रम किया जाएगा। महिला विंग के द्वारा दुल्हनों के साजो सजा का कार्य किया जाएगा । सभी को उनके धर्मो के अनुसार विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम में आए मेहमानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी ।












Leave a Reply