𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

पूजा समिति भीड़ में वृद्ध, महिला और बच्चों का विशेष ध्यान रखे:एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाज

Spread the love

पूजा समिति भीड़ में वृद्ध, महिला और बच्चों का विशेष ध्यान रखे:एसडीपीओ गोड्डा आकाश भारद्वाजगोड्डा। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने की। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। महिला-पुरुष के लिए अलग प्रवेश द्वार, वॉलेंटियर की तैनाती और उन्हें पहचान पत्र देने को कहा। पंडालों में अग्निशमन यंत्र और फायर सेफ्टी की व्यवस्था रखने पर जोर दिया। भीड़ में वृद्ध, महिला और बच्चों का विशेष ध्यान रखने तथा पार्किंग क्षेत्र चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ ने डीजे की तेज आवाज से बचने और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *