धनबाद :10 अक्टूबर को हर मतदान केंद्र पर लगेगा ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’, मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधानधनबाद : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आगामी 10 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’ आयोजित किया जाएगा। कैंप की तैयारियों और इसकी प्रक्रिया को लेकर धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विस्तृत जानकारी दी।एसडीएम ने बताया कि मेगा हेल्प डेस्क कैंप के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ और बीएलए-2 की चौथी बैठक आयोजित होगी। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘चुनाव पाठशाला’ का भी आयोजन किया जाएगा।कैंप में एसआईआर-2026 के दौरान ‘नो मैपिंग’ या अन्य विसंगतियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले पात्र मतदाताओं को दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिन लोगों ने अब तक संबंधित दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उन्हें भी प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे युवा, जिनका अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, उनसे प्रपत्र-6 भरवाकर नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे प्रवासी नागरिक, जिनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे भी प्रपत्र-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए भी कैंप में सुविधा उपलब्ध रहेगी। त्रुटियों के कारण जारी नोटिस के निराकरण के लिए पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-8 प्राप्त किए जाएंगे।एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे मेगा हेल्प डेस्क कैंप की जानकारी अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाएं, ताकि पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकें और आवश्यक प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकें।#Dhanbad #DhanbadNews #VoterList #MegaHelpDeskCamp #SIR2026 #SpecialIntensiveRevision #ElectionCommission #VoterRegistration #VoterUpdate #Form6 #Form8 #BLO #BLA2 #ElectionPathshala #VoterAwareness #ElectionNews #JharkhandElection #JharkhandNews #DhanbadAssembly #VoterID #NewVoters #18PlusVoters
धनबाद :10 अक्टूबर को हर मतदान केंद्र पर लगेगा ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’, मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान












Leave a Reply