𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

संघर्ष से डॉक्टरेट तक का सफर, डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की उपाधि

Spread the love

संघर्ष से डॉक्टरेट तक का सफर, डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की उपाधि#धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में डुमरी विधायक डॉ. जयराम कुमार महतो को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सड़क से सदन तक अपनी पहचान बनाने वाले जयराम महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया है।दीक्षांत समारोह का यह पल खास रहा, जब जनता की आवाज सदन में बुलंद करने वाले विधायक अन्य विद्यार्थियों के साथ बैठकर अपनी वर्षों की मेहनत और साधना का सम्मान ग्रहण करते नजर आए। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।डॉ. जयराम कुमार महतो की इस उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।DrJairamKumarMahto #JairamMahto #PhD #BBMKU #दीक्षांतसमारोह #डुमरीविधायक #डॉजयराममहतो #झारखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *