𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुमका: धधकिया सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला मां दुर्गा का पट

Spread the love

दुमका: धधकिया सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला मां दुर्गा का पटदुमका। धधकिया स्थित सतन आश्रम के दुर्गा मंदिर में बोधन कार्यक्रम के साथ मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। बंगाल से आए ढाक वादकों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की विधि-विधान से स्थापना की गई।बोधन कार्यक्रम: आश्रम के मठाधीश स्वामी आत्मानंद पुरी ने जगदीश कुंड से बोधन कलश लाकर मंदिर में स्थापित किया।विशेष पूजा: बंगाल से आए पुरोहितों ने बिल्व वृक्ष की पूजा कर मां का आह्वान किया।सेवा कार्य: इस अवसर पर 100 ग्रामीण महिलाओं के बीच नए वस्त्र वितरित किए गए।विदेशी अतिथियों की मौजूदगी: फिनलैंड के अतिथियों के साथ कोलकाता और शांतिपुर से आए भक्त एवं शिष्य शामिल हुए।21 अक्टूबर तक आयोजन: अगले 5 दिनों तक पूजा-अर्चना, नर-नारायण सेवा, कुमारी पूजा, अन्नकूट और विशेष हवन का आयोजन होगा।आश्रम में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *