𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुमका के गांधी मैदान में चैतन्य देवियों की झाँकी, आध्यात्मिक जागृति का दे रही संदेश

Spread the love

दुमका के गांधी मैदान में चैतन्य देवियों की झाँकी, आध्यात्मिक जागृति का दे रही संदेश दुमका। नवरात्र के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, दुमका की ओर से गांधी मैदान में आयोजित चैतन्य देवियों की झाँकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। महासप्तमी से विजयादशमी तक चलने वाली इस झाँकी के माध्यम से आत्मिक शक्ति, पवित्रता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है।झाँकी का उद्घाटन संस्था की संचालिका राजयोगिनी बीके जयमाला दीदी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री एवं जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी, दुमका नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमिता रक्षित, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. लुईस मरांडी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।संस्था की ओर से संदेश दिया गया कि देवी आराधना तभी सार्थक है, जब मनुष्य अपने जीवन में पवित्रता, श्रेष्ठ विचारों और अच्छे कर्मों को अपनाए। सच्ची शक्ति बाहरी प्रदर्शन में नहीं, बल्कि मन की शुद्धता और सकारात्मक सोच में निहित है।कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और झाँकी की प्रस्तुति में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *