𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

गोड्डा : SDO और SDPOने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।

Spread the love

गोड्डा : SDO और SDPOने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।पूजा समितियों को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश।*दुर्गापूजा के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी श्री वैद्यनाथ उरांव एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री आकाश भारद्वाज ने जिला मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा पंडालों एवं मेला परिसरों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी,गोड्डा ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, आवागमन एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक पहलुओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी संबंधित समितियां एवं जिम्मेदार व्यक्ति प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पूजा एवं मेला परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया गया।प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि दुर्गापूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।जिला प्रशासन, गोड्डा ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *