ऐतिहासिक हरि मंदिर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाईधनबाद: धनबाद के हीरापुर स्थित ऐतिहासिक हरि मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पूजा के समापन के साथ सुहागिन महिलाएं एक दूसरे दूसरे को सिंदूर लगाकर दी विजयदशमी की शुभकामनाएं. इस दौरान बंगाली संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। लाल पाड सफेद साड़ी में सजी सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अखंड सौभाग्य, सुख-शांति एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।हरि मंदिर की दुर्गा पूजा और सिंदूर खेला अपनी विशिष्ट बंगाली परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां का आयोजन श्रद्धालुओं को कोलकाता की पारंपरिक दुर्गा पूजा का एहसास दिलाता है, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय रहे मंदिर परिसर में मां की विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित किया।सिंदूर खेला के बाद घट विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा के बांग्ला गीतों, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग नाचते-गाते आगे बढ़े। हीरापुर हरि मंदिर से निकली शोभायात्रा ज्ञान मुखर्जी रोड और डीएस कॉलोनी होते हुए पंपू तालाब पहुंची। वहां विधि-विधान के साथ घट विसर्जन किया गया।इस दौरान ‘आस्छे बछर आबार होबे’ (अगले वर्ष फिर होगा) के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष पुनः आने की प्रार्थना की। सिंदूर खेला और घट विसर्जन के साथ ही हरि मंदिर में दुर्गोत्सव का समापन हुआ। मां की विदाई के बीच श्रद्धालुओं के मन में अगले वर्ष फिर से दुर्गा पूजा मनाने की उम्मीद और उत्साह दिखाई दिया।
धनबाद : ऐतिहासिक हरि मंदिर में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई












Leave a Reply