धनबाद में एड्स के खिलाफ जागरूकता की हुंकार! डॉक्टरों की अपील– HIV की जांच कराएं, संक्रमितों से भेदभाव नहीं, प्यार और सम्मान दें!एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से धनबाद में जागरूकता यात्रा निकाली गई। श्री लालजी प्रशिक्षण केंद्र, मंथन संगठन और नर्मदा संगठन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस यात्रा में छात्राओं, आशा कार्यकर्ताओं, सहिया दीदियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया।जागरूकता यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव और उपचार की जानकारी दी। साथ ही लोगों से समय पर एचआईवी जांच कराने और संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने की अपील की गई।चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिता चौधरी ने बताया कि एचआईवी संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई के इस्तेमाल और संक्रमित मां से बच्चे में फैल सकता है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचआईवी की जांच और उपचार की दवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध हैं। समय पर जांच और नियमित दवा के सेवन से एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है।उन्होंने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रसव पूर्व कम से कम दो बार जांच कराना जरूरी है, ताकि संक्रमण की स्थिति में समय रहते उचित उपचार और सावधानी बरती जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और संक्रमित व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती।डॉ. चौधरी ने समाज से भेदभाव खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने, बैठने, खाना खाने या साथ रहने से संक्रमण नहीं फैलता। ऐसे लोगों को समाज से अलग-थलग करने के बजाय उन्हें प्यार, सम्मान और सहयोग देना चाहिए।यात्रा में शामिल छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी लोगों से अपील की कि वे एचआईवी से जुड़ी सही जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। आयोजकों ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एचआईवी के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने का संकल्प लिया।
धनबाद में एड्स के खिलाफ जागरूकता की हुंकार! डॉक्टरों की अपील– HIV की जांच कराएं












Leave a Reply