𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

श्रीराम सिटी बिल्डिंग के छत पे लगे टावर के जनरेटर में लगी आग, गार्ड और कर्मचारियों के तत्परता से बुझी आग , बड़ा हादसा टला

Spread the love

श्रीराम सिटी बिल्डिंग के छत पे लगे टावर के जनरेटर में लगी आग, गार्ड और कर्मचारियों के तत्परता से बुझी आग , बड़ा हादसा टला धनबाद के सरायढेला थाना अंतर्गत श्रीराम सिटी बिल्डिंग के छत पर लगे मोबाइल टावर के जनरेटर में अचानक आग लग गई । बिल्डिंग में कार्यरत कर्मचारी ओम कुमार ने बताया कि आग के धुंआ को देख गार्ड छत पर गया तो देखा कि मोबाइल टावर के जनरेटर में आग लग गई है जिसके बाद बिल्डिंग की लाइट को काटा गया और बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों को सूचित किया गया जिसके बाद सभी ने मिल कर अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग को बुझाया । नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था और आग बिल्डिंग में फैल सकती थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *