वाराणसी:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली पर आयोजित 650वें प्रकाश पर्व समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘समरस संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में सामाजिक समरसता, समानता और जातीय भेदभाव मिटाने के संदेश के साथ चलाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का संदेश आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध वाक्य “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे…” का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से इस भावना को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।”भदोही का नाम संत रविदास नगर ही रहेगा”मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि भदोही जिले का नाम संत रविदास नगर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक समरसता और संतों की विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, अटल आवासीय विद्यालय और बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर आधुनिक विद्यालयों की स्थापना जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।केंद्रीय नेताओं ने भी रखे विचारकार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरु रविदास के भजन “प्रभुजी तुम चंदन, मैं पानी” को गाकर सुनाया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, तरुण चुग सहित कई नेताओं ने संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।देशभर में चलेगा समरसता अभियानभाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभियान के तहत कलश यात्रा, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा, दीपोत्सव, संगोष्ठियां और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य संत रविदास के समता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
“सीर गोवर्धनपुर से समरसता का संदेश! CM योगी बोले— ‘संत रविदास का सपना मोदी सरकार कर रही साकार”














Leave a Reply