बोकारो में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, मैथन से माराफारी पुलिस ने पकड़ा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, मैथन से पकड़ा गयाबोकारो: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी के वादे से मुकरने के आरोप में माराफारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद नगर, कचौड़ी मोहल्ला निवासी मो. सरफराज, पिता मो. गुलाब के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर माराफारी थाना कांड संख्या 82/2026, दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 69, 351(3) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया था।कांड के अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर पीड़िता को धोखे में रखकर शादी करने के लिए बंगाल जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एवं कर्मी: पु.नि. संजय कुमार (थाना प्रभारी), पु.अ.नि. मुकेश कुमार, स.अ.नि. उमेश कुमार सिंह, आरक्षी 939 इलयास अंसारी एवं आरक्षी 320 मनीष कुमार सिंह शामिल थे।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बोकारो में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार, मैथन से माराफारी पुलिस ने पकड़ा।











Leave a Reply