धनबाद : बाघमारा थाना क्षेत्र के गोमो रोड स्थित हरिणा बाजार निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मंगलवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान सुजल कुमार, कृषु कुमार, दिनेश सेठ समेत कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने बाघमारा थाना में सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है
नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, एसएसपी से कार्रवाई की गुहार












Leave a Reply