𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धनबाद के कतरास एरिया-4 में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धनबाद के कतरास एरिया-4 में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वेस्ट मोदीडीह कोलियरी ऑफिस परिसर में अनु दीदी के नेतृत्व में नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्माकुमारीज से रवि गुप्ता, पारस सिंह, काकुली बहन, उदय चौहान सहित कई बीके भाई-बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं एरिया-4, तेतुलमारी-मोदीडीह ऑफिस के महाप्रबंधक दिनेश चन्द्र पाण्डेय सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *