दुमका में सीओ-सीआई की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक, डीसी ने दिए सख्त निर्देशदुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने राजस्व और विकास योजनाओं के लंबित कार्यों में तेजी लाने के लिए अगले 3 महीने तक सभी अंचल अधिकारियों (सीओ), अंचल निरीक्षकों (सीआई) और उनकी टीम के आकस्मिक अवकाश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। यह निर्णय समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया।लंबित कार्यों का निष्पादन: राजस्व, आपदा प्रबंधन, भू-अर्जन और अन्य मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश।ग्राम प्रधानों का मानदेय: लंबित मानदेय का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।मुआवजा और प्रमाण पत्र: आपदा प्रभावित पात्र लोगों को मुआवजा देने तथा योग्य आवेदकों को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश।सड़क मरम्मत: दुमका-बासुकीनाथ पथ सहित खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने को कहा गया।लापरवाही पर कार्रवाई: जरमुंडी के सीओ, सीआई और संबंधित कर्मचारी से कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और किसी भी पात्र आवेदक का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।#Dumka #Jharkhand #DeputyCommissioner
दुमका में सीओ-सीआई की छुट्टी पर 3 महीने तक रोक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश











Leave a Reply