जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का घेरावगिरिडीह : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने और छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को गिरिडीह में जोरदार आंदोलन किया। मूसलाधार बारिश के बीच सैकड़ों की संख्या में छात्र, युवा और भाजपा कार्यकर्ता गिरिडीह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया।आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ. रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो और डॉ. मंजू देवी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की।घेराव के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन अपर समाहर्ता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच, दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।मौके पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साव, दिलीप वर्मा, चुन्नूकांत, महादेव दुबे समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जेपीएससी-जेएसएससी धांधली के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का घेराव











Leave a Reply