𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बोकारो : 2,995 वाहनों पर चालान, 186 आरोपियों पर NBW-PW का शिकंजा

Spread the love

बोकारो : 2,995 वाहनों पर चालान, 186 आरोपियों पर NBW-PW का शिकंजाबोकारो पुलिस ने अगस्त 2026 में अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 2,995 वाहनों से कुल 44 लाख 64 हजार 900 रुपये का चालान वसूला गया।वहीं, 186 अभियुक्तों के खिलाफ NBW एवं PW का निष्पादन किया गया और तीन मामलों में कुर्की की कार्रवाई हुई। CEIR पोर्टल के जरिए 78 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि अब तक बरामद 567 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।बोकारो न्यायालय ने भी 13 मामलों में 32 अपराधियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। इनमें हत्या, पोक्सो, ठगी, छेड़खानी, जुआ और गंभीर मारपीट के मामले शामिल हैं।गणेश चतुर्थी को लेकर पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, साइबर अपराधों के त्वरित निष्पादन और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *