श्रीमद्भागवत कथा में सपत्नीक शामिल हुए बोकारो उपायुक्त अजय नाथमानव जीवन में अध्यात्मिक मूल्यों का बेहद महत्व- अजय नाथ बोकारो। लोहांचल स्थित प्रदीप सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर बोकारो के उपायुक्त माननीय अजय नाथ आज सपत्नीक उपस्थित हुए।इस अवसर पर उपायुक्त महोदय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा __ का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।आयोजक प्रदीप सिंह एवं उनके परिवार ने उपायुक्त महोदय के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।वृंदावन से आए थे श्रीमद्भागवत कथा वाचन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यह उनका 450 वां श्रीमद्भागवत कथा वाचन है।उपायुक्त अजय नाथ ने कहा कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर शहर के सेंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्रीमद्भागवत कथा में सपत्नीक शामिल हुए बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा












Leave a Reply