𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बोकारो: नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Spread the love

बोकारो: नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया* चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे गांव की घटना* दुर्गा पूजा में नानी घर आई थी नाबालिग* पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार* गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर रजा (21) के रूप में हुईबोकारो। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे गांव में दुर्गा पूजा के दौरान नानी घर घूमने आई एक नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर रजा (21 वर्ष), पिता इस्तियाक अंसारी, निवासी सुंदरी मोहल्ला, लोधी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में 21 अक्टूबर 2026 को चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त अमर रजा को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *