𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलिगिरीडीह: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा (श्राद्धकर्म) कार्यक्रम में पहुंचे. हरसिंहरायडीह स्थित ‘उत्सव उपवन’ में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी.बड़े भाई की तरह थे सोनू भैया: मुख्यमंत्रीश्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अत्यंत भावुक नजर आए. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है. सीएम ने उन्हें केवल एक सहयोगी मंत्री ही नहीं, बल्कि अपने बड़े भाई जैसा मार्गदर्शक बताया. उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों और ‘झारखंडियत’ की लड़ाई में उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.उत्सव उपवन में उमड़ी हजारों की भीड़:हरसिंहरायडीह के उत्सव उपवन में आयोजित इस विशाल श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यभर से राजनेता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में आम नागरिक शामिल हुए. कार्यक्रम के लिए परिसर में भव्य पंडाल बनाए गए थे. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने एक दिन पूर्व ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. बड़ी संख्या में समर्थकों के आगमन को देखते हुए गिरिडीह शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे.ज्ञात हो कि झामुमो के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *