𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में SIR फॉर्म सुधार के लिए माड़ा कार्यालय मेंउमड़ी भीड़, गर्मी में घंटों लाइन में लगने को मजबूर लोग –

Spread the love

धनबाद में SIR फॉर्म सुधार के लिए माड़ा कार्यालय मेंउमड़ी भीड़, गर्मी में घंटों लाइन में लगने को मजबूर लोग -माड़ा कार्यालय में SIR फॉर्म को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घंटों लंबी लाइन में लगने के बाद भी परेशान हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोग सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन BLO द्वारा फॉर्म में टाइटल, पिता के नाम में गलती के कारण उन्हें बार-बार सुधार के लिए आना पड़ रहा है।वहीं कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि जो जेनविन कागजात लेकर आए हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है। एक व्यक्ति ने बताया कि SIR के लिए आवासीय प्रमाण पत्र या 2003 की वोटर लिस्ट और जन्मतिथि प्रमाण ही काफी है। सांसद प्रतिनिधि सुरेश दास जो धैया वार्ड 21 से आए थे, उन्होंने कहा कि काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और जो लोग घर नहीं आ पाए हैं, उनके लिए टीमें घर-घर जाकर भी फॉर्म भरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *