𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर DGP तदाशा मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

Spread the love

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर DGP तदाशा मिश्रा ने की समीक्षा बैठकरांची : आगामी दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य की विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।डीजीपी ने अधिकारियों को पूजा के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने और आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर CCTV, ड्रोन तथा अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी रखने, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए QRT को सक्रिय रखने और पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया। ऐसी गतिविधियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। झारखंड पुलिस इससे पहले भी बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, CCTV, ड्रोन और तकनीकी निगरानी पर विशेष जोर देती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *