धनबाद : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल में चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान |धनबाद: आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के छठे दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आने वाली एवं यहां से खुलने वाली ट्रेनों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कोचों के अंदरूनी हिस्सों, सीटों, खिड़कियों एवं अन्य यात्री उपयोगी स्थानों की विशेष रूप से सफाई की गई। साथ ही, पेंट्री कारों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर साफ-सफाई के मानकों का जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के शौचालयों तथा स्टेशन परिसरों में स्थित शौचालयों की भी सघन एवं विशेष सफाई की गई। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान यात्रियों एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें ‘स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक आदत है’ का संदेश दिया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में कचरा न फैलाएं, निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर रेल परिसर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें। धनबाद मंडल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
धनबाद : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अवसर पर धनबाद मंडल में चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान |











Leave a Reply