पूर्वी टुंडी: फतेहपुर हाई स्कूल में सीओ ने किया पौधरोपण, छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की दी सीखटुंडी : पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय फतेहपुर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।पौधरोपण के बाद अंफतेहपुर हाई स्कूल में सीओ ने किया पौधरोपण, छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की दी सीखचल अधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं के पढ़ाई-लिखाई के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बीपीओ दीपक कुमार दे, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार हेम्ब्रम, समाजसेवी अजीत मिश्रा, बीआरसी कार्यालय के सीआरपी मधुसूदन गोराई, दिनेश भट्टाचार्य, ललन सेन सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्वी टुंडी: फतेहपुर हाई स्कूल में सीओ ने किया पौधरोपण, छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की दी सीख











Leave a Reply