गिरिडीह नगर थाना प्रभारी लाइन क्लोज, वायरल वीडियो के बाद एसपी की बड़ी कार्रवाईगिरिडीह : नगर थाना में एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है।बताया जा रहा है कि 7 तारीख की रात नगर थाना में युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।इसी क्रम में एसपी डॉ. विमल कुमार ने थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहा युवक कौन है और घटना की वास्तविकता क्या है, इसे लेकर जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज है।
गिरिडीह नगर थाना प्रभारी लाइन क्लोज, वायरल वीडियो के बाद एसपी की बड़ी कार्रवाई











Leave a Reply