करम पर्व पर झूम उठा कतरास, गांव-गांव में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलककतरास : बाघमारा प्रखंड के विभिन्न गांव, टोला और मोहल्लों में भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति से जुड़ा पारंपरिक करम पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। नगरीकला, तेतुलमारी, तिलाटांड, चंदौर, पाण्डेयडीह, खास सिजुआ, मुड़ी़डीह, जोगता, अंगारपथरा, गजलीटांड, निचितपुर और छोटा नगरी समेत कई इलाकों में करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।पूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक करम गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किया। करम पर्व के मौके पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों के साथ जनप्रतिनिधि भी करम गीतों पर नाचते-गाते नजर आए।पूरे क्षेत्र में पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और नृत्य के बीच झारखंड की लोक संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
करम पर्व पर झूम उठा कतरास, गांव-गांव में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक











Leave a Reply