𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर:कई विभागों के बदले गए अधिकारी और कर्मचारी

Spread the love

धनबाद में 8 सरकारी सेवकों का तबादला, कई प्रखंडों के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने जारी किया आदेश, एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन कार्यालय में योगदान देने का निर्देश

धनबाद : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आठ सरकारी सेवकों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। जिला स्थापना शाखा की ओर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। इनमें प्रशासनिक पदाधिकारी, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, सहायक और राजस्व उप निरीक्षक शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार, विजय दास, प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-II को जिला गोपनीय शाखा, धनबाद से तोपचांची प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए अंचल कार्यालय, कलियासोल में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, जितेंद्र कुमार, सहायक प्रशासी पदाधिकारी को झरिया अंचल कार्यालय से स्थानांतरित कर एगारकुंड अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह, अमित कुमार, सहायक को बलियापुर प्रखंड कार्यालय से निरसा अंचल कार्यालय में पदस्थापित करते हुए तोपचांची प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। संतोष कुमार सुमन, सहायक प्रशासी पदाधिकारी को एगारकुंड प्रखंड कार्यालय से जिला भू-अर्जन कार्यालय, धनबाद भेजा गया है।

आदेश में रितेश मंडल, सहायक प्रशासी पदाधिकारी को धनबाद अनुमंडल से जिला विकास शाखा, धनबाद में पदस्थापित किया गया है। वहीं, अफजल हुसैन, सहायक को जिला सामान्य शाखा से धनबाद अनुमंडल कार्यालय भेजा गया है। सुश्री रितिका बारला, सहायक, जो नव नियुक्त हैं, उन्हें धनबाद अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा, राहुल कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक का पुटकी अंचल कार्यालय से गोविंदपुर अंचल कार्यालय में स्थानांतरण किया गया है।

उपायुक्त ने संबंधित प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन कार्यालय में योगदान देना सुनिश्चित कराएं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों के अक्टूबर 2026 के वेतन का भुगतान नए पदस्थापन कार्यालय से किया जाएगा।

#Dhanbad #DhanbadNews #JharkhandNews #TransferPosting #प्रशासनिकफेरबदल #धनबाद #धनबादसमाचार #झारखंडसमाचार #उपायुक्तआदित्यरंजन #जिलाप्रशासन #सरकारीकर्मचारी #तबादला #पदस्थापन #जिलास्थापनाशाखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *