𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

देवघर जिला में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार….

Spread the love

देवघर जिला में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार….फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को लगाते थे चूना, 12 मोबाइल और 12 सिम कार्ड बरामददेवघर। देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र से जुड़े संदिग्ध साइबर अपराधी फर्जी तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आरोपियों पर फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक, गूगल और प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर लोगों को झांसा देने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से शुरुआती जांच में 12 मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।फर्जी कस्टमर केयर और बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगीपुलिस के मुताबिक, आरोपी गूगल पे, फोनपे और पेटीएम के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देते थे। इसके अलावा, पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान से संबंधित एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल तक पहुंच बनाने और ठगी करने का तरीका अपनाते थे। वहीं, एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर कार्ड बंद होने और दोबारा चालू कराने के नाम पर भी लोगों को झांसा देने का आरोप है।इन नौ आरोपियों की हुई गिरफ्तारीपुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सारठ थाना क्षेत्र के बहारुद्दीन अंसारी, चितरा थाना क्षेत्र के परवेज अंसारी, जामताड़ा जिले के मिटराडीह थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीन अंसारी तथा देवघर जिले के चंदन दास, नंदन कुमार दास, विक्रम कुमार दास, कन्हैया कुमार दास, रंजन कुमार दास और पंकज दास शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।प्रेस विज्ञप्ति में कन्हैया कुमार दास के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 56/25 और नंदन कुमार दास के खिलाफ कांड संख्या 83/23 का उल्लेख किया गया है। दोनों मामलों में आरोपी पहले जेल जा चुके हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं और बरामद मोबाइल फोन व सिम कार्ड की तकनीकी जांच की जा रही है।साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील: अनजान नंबर से आने वाले लिंक या एपीके फाइल डाउनलोड न करें। बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर फोन करने वालों के साथ ओटीपी, पिन और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तत्काल साइबर पुलिस को दें।#deogharsp #DeogharPolice #DeogharNews #deoghar_jharkhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *