𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत में!

Spread the love

धनबाद में त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा! 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, 3 लोग हिरासत में!धनबाद में दुर्गापूजा और दीपावली के बीच अगर आप पनीर खाने या इससे बनी मिठाइयां खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। त्योहारों में पनीर की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को शहर में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 1400 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत अलग-अलग स्थानों पर की गई। फिलहाल, जब्त पनीर की गुणवत्ता पर संदेह है और इसकी वास्तविक स्थिति का खुलासा प्रयोगशाला जांच के बाद ही होगा।त्योहारों का मौसम है, बाजार में मिठाइयों और पनीर की मांग बढ़ रही है। लेकिन इसी बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। इसी को देखते हुए धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई के दौरान घरों में जमा करके रखा गया करीब 1400 किलो पनीर बरामद किया गया।विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से पनीर लाकर शहर के अलग-अलग ठिकानों पर स्टॉक किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर को जब्त किया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जब्त पनीर के साथ धनबाद थाना भेज दिया गया है।हालांकि, शुरुआती जांच में पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया है, लेकिन इसमें किसी खास रासायनिक पदार्थ या हानिकारक सामग्री की मिलावट होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पनीर के नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही इसकी वास्तविक गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।धनबाद में एक साथ चार ठिकानों से करीब 1400 किलो संदिग्ध पनीर की बरामदगी ने त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे पता चलेगा कि जब्त पनीर खाने योग्य है या उसमें मिलावट की गई है। फिलहाल, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी है। ऐसे में त्योहारों पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि आपकी थोड़ी-सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।#Dhanbad #DhanbadNews #JharkhandNews #पनीर #संदिग्धपनीर #खाद्यसुरक्षा #मिलावटखोरी #FoodSafety #BreakingNews #FestivalAlert #DurgaPuja2026 #Diwali2026 #RSamachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *