बरवाअड्डा के सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राखधनबाद | बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित मंदाकिनी उच्च विद्यालय के पास शनिवार देर रात सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानें और उनमें रखी हजारों रुपये की सब्जियां जलकर राख हो गईं।सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने पास के मैदान में नशा करने वाले असामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका जताई है। वहीं, थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
बरवाअड्डा के सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख











Leave a Reply