𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

दुर्गा पूजा को लेकर बलियापुर थाना में चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक, पंडालों व चौक-चौराहों पर CCTV लगाने का निर्देश

Spread the love

दुर्गा पूजा को लेकर बलियापुर थाना में चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक, पंडालों व चौक-चौराहों पर CCTV लगाने का निर्देशबलियापुर। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बलियापुर थाना परिसर में बलियापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने की।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूजा पंडालों के साथ-साथ उनके आसपास तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा पूजा के दौरान पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, अतिक्रमण से संबंधित समस्याओं को दूर करने तथा हटिया एवं चौक-चौराहों को साफ-सुथरा रखने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में चैंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *