𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

राजा तालाब में गंगा आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, रागिनी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारियां

Spread the love

राजा तालाब में गंगा आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, रागिनी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारियांआवागमन, साज-सज्जा और सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन, एक नवंबर को भव्य आयोजन की तैयारीझरिया। राजा तालाब में आगामी एक नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बिहार बिल्डिंग, झरिया में झरिया विधायक रागिनी सिंह की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लोगों के आवागमन, साज-सज्जा, साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में केडी पांडेय, प्रदीप कुमार सिन्हा, मुद्रिका पासवान, अखिलेश सिंह, उमेश यादव, स्वरूप भट्टाचार्य, अभिषेक पांडेय, दिलीप भारती सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, आवागमन को सुचारू बनाए रखने तथा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।विधायक रागिनी सिंह ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। साथ ही, सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।एक नवंबर को राजा तालाब में सजेगी गंगा आरती की भव्य छटागौरतलब है कि एक नवंबर 2026, रविवार को संध्या पांच बजे राजा तालाब, झरिया में धनबाद नगर निगम की ओर से तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य एवं नियमित जलापूर्ति के लिए निर्मित एसटीपी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भव्य गंगा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को यादगार बनाने के लिए तालाब परिसर की साज-सज्जा, आकर्षक रोशनी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।विधायक रागिनी सिंह ने कहाविधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राजा तालाब झरिया की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसके सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित गंगा आरती एवं दीपोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए विशेष आयोजन होगा। हमारा प्रयास है कि कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सभी को आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने झरिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *