𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न

Spread the love

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन को लेकर बैठक संपन्न*सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं को 04 सप्ताह के अभ्यास पाठ एवं विद्यालय अवलोकन के लिए किया जाएगा विद्यालय आवंटन*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में सत्र 2025–27 में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के 04 सप्ताह के अभ्यास पाठ (Practice Teaching) एवं विद्यालय अवलोकन (School Observation) हेतु विद्यालय आवंटन के निमित्त गठित समिति के तहत आहूत की गई थी।बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक प्रशिक्षण को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित आवंटन पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों/महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं की संख्या के अनुरूप प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए।04 सप्ताह के इस इंटर्नशिप/अभ्यास सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन और विद्यालय संचालन से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों को सीखने का पूरा अवसर मिले। आवंटन प्रक्रिया में दूरी और सुगमता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि प्रशिक्षुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर संबंधित संस्थानों एवं विद्यालयों को सूचित किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अभ्यास पाठ का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *