रांची में अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्ती, आज से कटेगा चालानरांची : शहर की सड़कों पर अवैध तरीके से ऑटो समेत अन्य वाहनों की पार्किंग को रांची पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज से चालान काटे जाएंगे।रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सोमवार रात पुलिस प्रशासन की टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर ऐसे कट पाए, जहां अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति बन रही थी।एसएसपी ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए ऐसे कटों को बैरिकेडिंग कर बंद कराने का निर्देश दिया। पुलिस का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और जाम की समस्या को कम करना है।पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग से यातायात व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
रांची में अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्ती, आज से कटेगा चालान











Leave a Reply