𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

छठ महापर्व को लेकर खूंटाबांध छठ पूजा समिति की तैयारी शुरू, घाट की सफाई और सजावट पर जोर

Spread the love

दुमका में लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए खूंटाबांध छठ पूजा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को छठ घाट परिसर में अशोक कुमार राउत की अध्यक्षता में हुई बैठक में घाट की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा भक्ति जागरण के आयोजन पर चर्चा की गई। समिति ने पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। बैठक में राज किशोर झा, विद्यापति झा, बंशीधर पंडित, मिथिलेश सिंह, सुमंत कुमार यादव, संदीप साह, गौतम कुमार, विकास मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

#Dumka #ChhathMahaparv #Khutabandh #ChhathPuja #JharkhandNew

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *