𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

टुंडी थाना के नए प्रभारी बने रामजी राय, उमाशंकर को दी विदाई

Spread the love

टुंडी थाना के नए प्रभारी बने रामजी राय, उमाशंकर को दी विदाईधनबाद: टुंडी थाना में रामजी राय ने रविवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर से विधिवत प्रभार ग्रहण किया। रामजी राय ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।वहीं, विदाई के दौरान पूर्व थाना प्रभारी उमाशंकर ने क्षेत्रवासियों से मिले प्यार और सम्मान को याद करते हुए भावुक होकर कहा कि तबादला पुलिस सेवा का हिस्सा है, लेकिन यहां का अपनापन हमेशा याद रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *