चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।जिले के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अंचलों में शुमार चास अंचल पिछले 19 दिनों से बिना अंचलाधिकारी के संचालित हो रहा था। जिससे प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया था। अंचल कार्यालय में सीओ के नहीं रहने के कारण आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों, भूमि से जुड़े मामलों और प्रमाण पत्रों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चास अंचल के बिना सूने पड़े इस प्रशासनिक ढांचे को पटरी पर लाने के लिए आखिरकार जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। इस गंभीर प्रशासनिक संकट और जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए बोकारो के उपायुक्त ने बीडीओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपी है। डीसी के निर्देश पर चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार को तत्काल चास अंचल के अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीडीओ के हाथों में प्रभार आने से अंचल कार्यालय के लंबित पड़े कार्यों में तेजी आएगी। दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), और विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया अब सुचारू रूप से चल सकेगी। नव नियुक्त प्रभारी सीओ ने कार्यभार संभालते ही प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश दे दिए हैं।
चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने चास अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया











Leave a Reply