𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद मंडल कारा में देर रात उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी

Spread the love

पांच पुरुष वार्ड, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की हुई सघन तलाशी; पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

सोमवार की देर रात धनबाद मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त  आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अचानक की गई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई।

अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी  एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम  लोकेश बरांगे सहित जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान मंडल कारा के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड तथा मेडिकल वार्ड की तलाशी ली गई। पांचों पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में कराई गई जबकि महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने ली। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए।

पूरी कार्रवाई के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना तथा जेल के भीतर निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की मेडिकल जांच विशेष मेडिकल टीम के द्वारा की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *