𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद में विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का 16वां अधिवेशन संपन्न, मुख्य अतिथि जयराम महतो हुए शामिल

Spread the love

धनबाद में विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का 16वां अधिवेशन संपन्न, मुख्य अतिथि जयराम महतो हुए शामिल धनबाद जिला विद्युत, साउण्ड एण्ड डी० जे० डेकोरेटर्स संघ का 16वाँ वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयराम महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें संघ के सदस्यों के द्वारा रक्तदान दिया गया । अधिवेशन में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, आसनसोल, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पटना, रांची और देवघर सहित कई जिलों से आए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।बैठक में डीजे और साउंड व्यवसाय पर प्रशासनिक प्रतिबंध को लेकर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा अचानक नियम निकालकर डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, जिससे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाता है।संघ ने मांग की कि कोई भी नया नियम या प्रतिबंध लागू करने से एक महीना पहले सूचना दी जाए, ताकि शादी सीजन की बुकिंग में नुकसान न हो। प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन मिलने से व्यवसायियों में उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *