𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

99 ग्रुप द्वारा धनबाद प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आयोजित “मानसून खेल महोत्सव” के प्रतीक चिन्ह का अनावरण

Spread the love

99 ग्रुप द्वारा धनबाद प्रेस क्लब सदस्यों के लिए आयोजित “मानसून खेल महोत्सव” के प्रतीक चिन्ह का अनावरणधनबाद। पत्रकारों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले मानसून खेल महोत्सव के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण गुरुवार को 99 ग्रुप के मेमको मोड़ स्थित ऑडिटोरियम में किया गया।प्रतीक चिन्ह का अनावरण मुख्य अतिथि सहायक नगर प्रशासक प्रतिभा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक डीपीआरओ आलोक मिश्रा, धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा, महासचिव अजय प्रसाद तथा 99 ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सहायक नगर प्रशासक प्रतिभा कुमारी ने कहा कि खेल आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। पत्रकारों की कार्यव्यस्तता काफी अधिक रहती है। ऐसे में तनाव कम करने और एक-दूसरे के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।99 ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्याम पांडेय ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसून खेल महोत्सव का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाकर साथ समय बिताने तथा आपसी संबंधों को और मजबूत करना है।16 और 17 सितंबर को होगा आयोजनमानसून खेल महोत्सव का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर को 99 ग्रुप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज, लूडो और कैरम को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पत्रकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।कार्यक्रम में महासचिव अजय प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण, पदाधिकारी बलवंत कुमार, शरद पांडेय, चंदन पाल, सुरेंद्र यादव, प्रतीक पोपट, नवीन राय, संजय चौरसिया, रोशन, शिल्पा सिंह, कन्हैया कुमार तथा 99 ग्रुप के अमित कुमार, दिलशाद खान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *