𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

वाराणसी : दफ्तरों के चक्कर नहीं, जनता को मिलेगा समाधान—डीएम सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम

Spread the love

वाराणसी : दफ्तरों के चक्कर नहीं, जनता को मिलेगा समाधान—डीएम सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटमकलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को कार्रवाई और समाधान की जानकारी भी दी जाए, ताकि उसे बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *