स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर धनबाद मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर धनबाद रेल मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, कार्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में विशेष साफ-सफाई अभियान आयोजित कर स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत धनबाद सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, रेल पटरियों के आसपास के क्षेत्र, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों में सघन सफाई की गई। रेलवे परिसरों में स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित निगरानी भी की गई। SCDPM 6.0 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न रेल कार्यालयों में पुराने एवं अनुपयोगी अभिलेखों/फाइलों की छंटाई तथा अनावश्यक सामग्री और कबाड़ (स्क्रैप) के निस्तारण की प्रक्रिया को गति दी गई। इसका उद्देश्य कार्यालयों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ, व्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण तैयार करना है। स्वच्छता अभियान के दौरान रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक व्यवहार का हिस्सा बने। यात्रियों की सक्रिय भागीदारी से ही रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। धनबाद मंडल यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा स्वच्छता अभियानों के माध्यम से स्वच्छ रेलवे परिसर और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अवसर पर धनबाद मंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया |












Leave a Reply