𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

धनबाद : BBMKU के पाठ्यक्रमों को Self-Financed न करने की मांग, ABVP ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

धनबाद : BBMKU के पाठ्यक्रमों को Self-Financed न करने की मांग, ABVP ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापनधनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनबाद महानगर की ओर से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में संचालित महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को Self-Financed व्यवस्था में नहीं लाने की मांग की गई है। इस संबंध में परिषद के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंशु तिवारी एवं पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में Mass Communication, Management Studies, Foreign Language, Computer Science, Art & Culture तथा EVS & DM जैसे पाठ्यक्रमों को वर्तमान Government-Financed व्यवस्था के तहत ही संचालित रखने की मांग की गई है। ABVP का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों में कोयलांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।परिषद ने कहा कि क्षेत्र के कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। यदि इन पाठ्यक्रमों को Self-Financed कर शुल्क बढ़ाया जाता है, तो आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो सकता है। इससे कई योग्य छात्रों को आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सभी वर्गों के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है, इसलिए इन पाठ्यक्रमों को सरकारी वित्त पोषित व्यवस्था में बनाए रखना छात्रहित में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *