𝗧𝗩 𝟯𝟳

𝗧𝗛𝗘 𝗙𝗢𝗨𝗥𝗧𝗛 𝗣𝗜𝗟𝗟𝗔𝗥 𝗢𝗙 𝗗𝗘𝗠𝗢𝗖𝗥𝗔𝗖𝗬

कानपुर : फरार वारंटी अभियुक्त को जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कानपुर : फरार वारंटी अभियुक्त को जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने किया गिरफ्तार।लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अनिल चौरसिया उर्फ बबऊ को पुलिस ने दबोचा।इलेक्ट्रॉनिक व धरातलीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।वारंटी को गिरफ्तार करने में जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह, उ•नि अभिषेक शुक्ला और उनकी टीम की रही अहम भूमिका।

उपायुक्त ने समझी मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया, की कला की सराहना

उपायुक्त ने समझी मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया, की कला की सराहनारविवार को बैंक मोड़ के डीएमसी मॉल में शुरू हुए दो दिवसीय ‘शिल्पोत्सव’ में राज्य भर के शिल्पकारों ने अपनी कला की प्रदर्शनी लगायी है। यहां तक की कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोविंदपुर की छात्राओं के साथ-साथ कोडरमा, रांची समेत धनबाद के विभिन्न जगहों से आए कलाकार अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं। शिल्पोत्सव का उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से वे मुखौटा निर्माण से संबंधित स्टॉल पर रूके। यह स्टॉल धनबाद की नाट्य संस्था द ब्लैक पर्ल्स की ओर से लगाया गया है। इसमें आन द स्पॉट मुखौटा बनाया गया और इसके निर्माण की प्रक्रिया भी बतायी गई। उपायुक्त ने मुखौटा निर्माण की प्रक्रिया के बारे में संचालिका शारदा कुमारी गिरी से विस्तृत जानकारी ली। उन्हें यह जानकार प्रसन्नता हुई कि धनबाद में मुखौटा का निर्माण और प्रशिक्षण दोनों ही संचालित हो रहे हैं। शारदा कुमारी ने उपायुक्त को बताया कि मुखौटा का निर्माण रद्दी न्यूज पेपर, नैपकीन पेपर, मिट्टी, प्लास्टर आफ पेरिस, पट्टी के कपड़ें से किया जाता है। उन्होंने बताया कि महज 20 मीनट के अंदर एक मुखौटा तैयार किया जाता है। वे लोगों के चेहरे का मुखौटा तुरंत तैयार कर देती हैं। उपायुक्त ने स्टॉल पर लगे विभिन्न आकार और प्रकार के मुखौटों को देखा और उनकी कला की सराहना की।

विश्व आदिवासी दिवस पर धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित

विश्व आदिवासी दिवस पर धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भव्य जिला स्तरीय समारोह आयोजित*जिला के विभिन्न माननीय जनप्रतिनिधिगण समेत जिला के वरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि**आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपरा और उनके ऐतिहासिक योगदान को किया गया याद*उपायुक्त आदित्य रंजन ने जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं*वन पट्टा, साइकिल वितरण, पारंपरिक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और रक्तदान शिविर बना आकर्षण का केंद्र*विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज धनबाद जिला प्रशासन द्वारा न्यू टाउन हॉल में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के माननीय विधायक गण, जनप्रतिनिधि गण, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण में समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण के वास्तविक संरक्षक हैं। उनकी जीवन शैली प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का अद्भुत उदाहरण पेश करती है। जिला प्रशासन जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।*सांस्कृतिक प्रस्तुति:* समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर तथा बलियापुर द्वारा पारंपरिक आदिवासी लोक नाटक एवं मनमोहक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा आज आर्टिस्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कलाकारों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर नाट्य मंचन किया गया।*वन पट्टा वितरण:* वनाधिकार अधिनियम के तहत जिले के 29 योग्य लाभुकों के बीच औपचारिक रूप से वन पट्टा का वितरण किया गया, जिससे उन्हें उनके जमीन के अधिकार प्राप्त हुए।*साइकिल वितरण:* शिक्षा को बढ़ावा देने और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा 2026-27 में कुल 30961 साइकिल का वितरण किया गया।*सम्मान समारोह:* इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समुदाय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, खेल के क्षेत्र में जिला व राज्य का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के सफल मंच संचालन और उत्कृष्ट उद्घोषणा के लिए उद्घोषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*रक्तदान शिविर:* इस अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।इस दौरान माननीय विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो, माननीय विधायक धनबाद राज सिंहा, माननीय विधायक निरसा अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, महापौर धनबाद नगर निगम संजीव सिंह, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीएम लोकेश बारंगे समेत कई जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी प्रशासन अलर्ट, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने किया पूरे रूट का निरीक्षण

खजूरी से चाँदपुर तक सुरक्षा, ट्रैफिक, बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा; श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश।श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।दोनों अधिकारियों ने खजूरी से चाँदपुर तक पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इन व्यवस्थाओं की हुई समीक्षानिरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रखने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।CCTV से होगी लगातार निगरानीपुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और CCTV कैमरों सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकताजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपी दबोचे, लूटी गई चेन का टुकड़ा व बाइक बरामद

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा, 2,200 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त एक होंडा एसपी बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 अगस्त को मछोदरी पार्क क्षेत्र से बिहार के कटिहार निवासी संतोष कुमार और रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने करीब छह-सात दिन पहले कबीरचौरा अस्पताल के पास एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीनी थी। छीना-झपटी के दौरान चेन का केवल एक हिस्सा उनके हाथ लगा था। आरोपियों ने बताया कि चेन का एक छोटा टुकड़ा राह चलते एक अज्ञात व्यक्ति को 3,000 रुपये में बेच दिया था और रकम आपस में बांट ली थी। बरामद 2,200 रुपये उसी बिक्री की बची हुई रकम है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कानपुर : डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेके के निर्देशन पर जूही पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

कानपुर : डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एडीसीपी दक्षिण सुमित रामटेके के निर्देशन पर जूही पुलिस को मिली बड़ी सफलता।जूही थाना पुलिस ने 40 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार।पुलिस ने 40 वर्षों से वांछित वारंटी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल।वारंटी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी मिलेट्री कैंप विपिन कुमार, उ•नि भूपेश राठी, उ•नि नितिन दुबे और का• अंकित कुमार की रही अहम भूमिका।

उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


​आगामी 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित होने वाले समारोह को भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय परिसर स्थित झंडारोहण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई है।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

धनबाद : DC की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज सहित समिति के अन्य सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबित एवं नए मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन की नियमावली के अनुरूप जांच कर पात्र मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रितों को समय पर सहायता प्रदान करना है, इसलिए सभी मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन किया जाए।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक अभिलेखों का समय पर सत्यापन एवं अद्यतन कर लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला अनुकंपा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन पुलिस केंद्र धनबाद के पुलिस सभागार में हुआ ।

धनबाद के पुलिस केंद्र में पुलिस सभागार में कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आयोजन किया गया है । यह पुलिस मीट 5 अगस्त से 7 अगस्त तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हुए, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो एस याकूब , डीएसपी प्रकाश सोय , डीएसपी साइबर प्रदीप साव, सीआईडी के वरीय पदाधिकारी, fsl टीम के पदाधिकारी एवं जिले के थानों प्रभारी , सब इंस्पेक्टर , इंस्पेक्टर और आरक्षी शामिल हुए । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने पुलिस ड्यूटी मीट की घोषणा की और इस मौके पर पौधारोपण भी किया । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि अल्टीमेटली ये नेशनल लेवल पर होता है लेकिन हर स्टेट में रेंज में पुलिस ड्यूटी मीट होती है इसके विनर स्टेट पुलिस मीट में भाग लेते है और जो स्टेट पुलिस मीट के विनर होते है वे नेशनल पुलिस मीट में पार्टिसिपेट करते है । ये हमारा जो इन्वेस्टिगेशन है उसका ही पार्ट है इसमें विभिन्न सब्जेक्ट्स होते है जिनमें फोटोग्राफी से लेकर साइंटिफिक फील्ड इंवेस्टिगेशन, लिफ्टिंग , पैकिंग , फॉरवर्डिंग । ये इन्वेस्टिगेशन को एन्हांस करता है और इसको कंडक्ट करने का काम हमारी सीआईडी और फॉरेंसिक साइंटिफिक लेबोरेट्री करती है । परीक्षक मंडल जो है उसमें सीआईडी और fsl के लोग होते है और अगर किसी को कुछ इश्यू है तो उसका समाधान करते है और जो इस कंपटीशन में अच्छा परफॉर्म करते है उन्हें हम प्राइज देते है । आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हम प्रयासरत है हमारी टीम काम कर रही है ताकि हम सोसायटी को अच्छा परफॉर्म करके दे सके और अगर जो लोग है जिले के प्रक्षेत्र के अगर वो सेटिस्फाइड है तो हम सेटिस्फाइड है । वही एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आज धनबाद में तीन दिवसीय पुलिस मीट का आयोजन किया गया है जिसमें हम सभी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा । ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के प्रति हम जो जिस भाषा में समझेगा हम उस भाषा में उसको समझाएंगे । मैं धनबाद के सभी लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप सुरक्षित रोड पर चले और मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन करे ताकि दुर्घटना से बच सके । दो मिनट और पांच मिनट बचाने के लिए रोंग लाने में गाड़ी न चलाए । गोविंदपुर फ्लाईओवर का काम चल रहा है जिसके कारण गोविंदपुर और निरसा में जाम की स्थित बन जाती है लेकिन जब फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा तो उसे भी निजात मिल जाएगी । पुलिस सर्विस बेहतर करने के लिए हम लोग लगातार काम कर रहे है इसी क्रम में जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम अब 100 प्रतिशत डिजिटल हो चुका है पहले 1300 वैरीफिकेशन पेंडिंग थे आज सुबह रिपोर्ट लिया गया है तो लगभग 580 पेंडिंग ही बचा है डिजिटल प्रोसेस चालू होने से 1 अगस्त से ।

कानपुर : थाना किदवई नगर पुलिस को मिली सफलता.गांजे के साथ महिला हुई गिरफ्तार

कानपुर : थाना किदवई नगर पुलिस को मिली सफलता.गांजे के साथ महिला हुई गिरफ्तारआरोपित महिला रेशमा के पास से एक किलो से ज्यादा गांजा हुआ बरामद.पुलिस ने NDPS एक्ट में मुक़दमा लिख महिला को भेजा जेल..आरोपित की गिरफ़्तारी में एस ओ किदवई नगर विजय सिंह, चौकी इंचार्ज साकेत नगर अजीत सिंह, उप निरिक्षक प्रकाश कुमार और महिला कांस्टेबल आरती की रही अहम् भूमिका |