कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बुक स्टोर संचालिका की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर 4 घंटे बाद उठा शवउत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय बुक स्टोर संचालिका उषा पाल की जान चली गई। हादसा शिवली-रूरा मार्ग पर देवीपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।जानकारी के मुताबिक, उषा पाल बाइक से लिफ्ट लेकर अपने बुक स्टोर जा रही थीं। इसी दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से वह बाइक से उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।घटना से नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क किनारे रख दिया। सूचना पर रूरा और शिवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।बाद में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और मैथा तहसीलदार संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को शव उठाने दिया।पुलिस के मुताबिक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर : ट्रैक्टर की टक्कर से बुक स्टोर संचालिका की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर 4 घंटे बाद उठा शव














Leave a Reply