𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, 6 पर केस दर्ज

Spread the love

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस नेता समेत 6 पर मुकदमा दर्ज!📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश।कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता अंशु गुप्ता की शिकायत पर चकेरी पुलिस ने कांग्रेस नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।🔴 क्या है पूरा मामला?शिकायत के मुताबिक, 17 अक्टूबर को फेसबुक पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियां और वीडियो पोस्ट किए गए थे। आरोप है कि सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए भी आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थीं।इस मामले में तरुण पटवाया, अंकित कनौजिया, रवि पटवाया, निखिल गुप्ता और संदीप शुक्ला समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।अब इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।#KanpurNews #GroundZeroNews #SatishMah a na #KanpurPolice #SandeepShukla #UttarPradeshNews #BreakingNews #Kanpur #CrimeNews #SocialMediaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *