देवघर में चोरी का टोटो बरामद, 32 वर्षीय युवक गिरफ्तारनंबर प्लेट और सीट कवर हटाकर बेचने का आरोप, पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहासदेवघर। नगर थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के पास से चोरी हुए टोटो को पुलिस ने रविवार को देवघर पोस्ट ऑफिस के पास से बरामद कर लिया। मामले में 32 वर्षीय प्रदीप दास को गिरफ्तार किया गया है। टोटो का रजिस्ट्रेशन नंबर JH15 AJ2546 है। तपोवन जमुआ निवासी मिथुन कुमार मंडल (29) की लिखित शिकायत पर नगर थाना में 25 सितंबर को कांड संख्या 379/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 18 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे चोरी का टोटो बरामद किया। गिरफ्तार प्रदीप दास देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के दोनीहारी का निवासी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने रेकी कर लॉक तोड़कर टोटो चोरी करने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि चोरी के बाद पहचान छिपाने के लिए टोटो की नंबर प्लेट और सीट कवर हटा दिए जाते थे और फिर उसे बेचने की कोशिश की जाती थी। इसी क्रम में आरोपी पकड़ा गया।छापेमारी दल में नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर, अनुसंधानकर्ता शंकर कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम गंझू, सूरज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।#deogharbrekaingnews #दुर्गापूजा #Crime
देवघर में चोरी का टोटो बरामद, 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार












Leave a Reply