𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

नालसा मेगा ड्राइव के तहत मैरानवाटांड़ में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the love

नालसा मेगा ड्राइव के तहत मैरानवाटांड़ में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक#धनबाद : नालसा एवं झालसा के तत्वावधान में चल रहे 60 दिवसीय नालसा मेगा ड्राइव फेज-1 के तहत धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से पूर्वी टुंडी प्रखंड के मैरानवाटांड़ पंचायत भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेला-प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि नालसा मेगा ड्राइव के तहत 60 दिनों में पंचायत के सभी छह गांवों के जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।शिविर के चौथे दिन ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। डालसा की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और जागरूकता गीतों के जरिए ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।शिविर के दौरान डोर-टू-डोर कैंपेन में चिन्हित लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। 10 जन्म प्रमाण पत्र, कृषि विभाग की ओर से 7 केसीसी के स्वीकृति पत्र, जिनकी कुल राशि करीब 5 लाख रुपये बताई गई, वितरित किए गए।वहीं जेएसएलपीएस की ओर से महिलाओं को करीब 17 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। दिव्यांग लाभुकों के बीच 2 व्हीलचेयर और 2 कान की मशीन वितरित की गईं। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को 20 साइकिल भी दी गईं।जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने लाभुक महिलाओं के बीच गोद भराई की रस्म पूरी कराई और पोषण आहार सामग्री का वितरण किया।शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और जरूरतों से संबंधित करीब 30 आवेदन एवं फॉर्म भी प्राप्त किए गए।कार्यक्रम में डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, पंचायत की मुखिया खोमा मोदक, पंचायत सचिव आशा सोरेन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, पीएलवी, जेएसएलपीएस कर्मी, अधिकार मित्र और डालसा के कलाकार मौजूद रहे।डालसा की टीम और कलाकारों ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि मेगा ड्राइव के दौरान पंचायत के सभी गांवों तक पहुंचकर पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *