𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : संजीव सिंह

Spread the love

आयुर्वेद स्वस्थ जीवन की आधारशिला, जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत : संजीव सिंहविश्व आयुर्वेद दिवस पर उत्सव भवन में कार्यक्रम, महापौर ने प्राकृतिक जीवनशैली और भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोरधनबाद : विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, धनबाद की ओर से लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।महापौर संजीव सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शरीर और मन के संतुलन का मार्गदर्शन भी करता है। बदलती जीवनशैली के दौर में आयुर्वेद की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।उन्होंने कहा कि “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम के साथ आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को प्राकृतिक और स्वस्थ आदतों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व, इसके प्रचार-प्रसार तथा आम लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने पर चर्चा हुई।महापौर ने कहा कि धनबाद में आयुर्वेद को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जिला आयुष समिति के साथ हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर भी बल दिया।कार्यक्रम के दौरान महापौर ने उपस्थित लोगों को विश्व आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आयुर्वेद एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *