𝗧𝗩 𝟯𝟳

झारखण्ड और उत्तरप्रदेश का उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क

बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिश

Spread the love

बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का खुलासा, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने रची साजिशCCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज…………..चार आरोपी गिरफ्तार…………हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद…………. धनबाद के बलियापुर में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल7 लोगों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके पति के पिता संतोष रवानी नाराज थे। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवती को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।रविवार को धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकर देते हुए कहा कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।दरअसल, 11 सितंबर को बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि ढांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक युवती का सिर कटा शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक युवती का सिर कटा शव मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर भी बरामद किया गया।मौके पर पहुंचे संदीप रवानी ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर से लापता थी और इसकी जानकारी उन्हें उनके दामाद कृष रवानी ने फोन पर दी थी। इसके बाद मृतिका के पिता के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना में हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी जयराम रवानी, बलियापुर के प्रधानखंता निवासी किशोर महतो, करमाटांड़ निवासी आलोमनी देवी और राम प्रसाद रजवार शामिल हैं।पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि संतोष रवानी के पुत्र कृष रवानी ने मृतिका से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि यह विवाह संतोष रवानी को पसंद नहीं था। आरोप है कि इसी वजह से युवती को रास्ते से हटाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची गई और हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।हालांकि, पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो बित्ता सात अंगुल लंबा धारदार छुरा, मृतिका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *